अकलतरा: अकलतरा के 100 प्लेसमेंट कर्मचारियों को दीपावली में वेतन जारी नहीं होने पर अध्यक्ष ने दी चेतावनी
अकलतरा नगर पालिका के 100 प्लेसमेंट कर्मचारियों को दीपावली में वेतन जारी नहीं होने पर अध्यक्ष दीप्ति रोहित सारथी ने अनशन की चेतावनी दी थी और अध्यक्ष ने आज अनशन करने ज्ञापन दिया था। फिर अध्यक्ष की चेतावनी के बाद प्रशासन सक्रिय हुआ और 100 कर्मचारियों को वेतन का भुगतान किया गया है। अध्यक्ष की पहल से प्लेसमेंट कर्मचारियों की दीवाली अब अच्छे से मन सकेगी।