लखीमपुर: फूलबेहड़ कोतवाली पुलिस ने शांति भंग करने के मामले में पांच आरोपियों को देवरिया गांव से किया गिरफ्तार
सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत फूलबेहड़ कोतवाली पुलिस ने शांति भंग करने के मामले में पांच आरोपियों को देवरिया गांव से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों राकेश कुमार पप्पू अमित निवासीगढ़ भीकमपुर व मुन्नालाल व जसपी के खिलाफ शांति भंग करने की बीएनएस की धारा 170,126,135 के तहत विधिक कार्रवाई कर एसडीएम सदर के सामने प्रस्तुत किया है।