लखीमपुर: कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के बाद ओयल जिला अस्पताल में 9 वें दिन भी जारी रहा प्रदर्शन
कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर की से दुष्कर्म के बाद हत्या से आक्रोशित रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन पूरे देश में प्रदर्शन कर रही है। इसी बैनर के तले लखीमपुर ओयल जिला अस्पताल के डॉक्टर्स भी प्रदर्शन कर रहे हैं। ओयल जिला अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों का कहना है की हत्या के 9 दिन बीत चुके हैं। सीबीआई को जांच सौंपने के बाद भी अभी तक आरोपी फरार चल रहे हैं।