लखीमपुर: एससी एसटी आरक्षण में बदलाओ के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता पहुंचे कलेक्ट्रेट, डीएम को सौंपा ज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट में एससी एसटी आरक्षण को लेकर फैसला आने के बाद बहुजन समाज पार्टी के साथ-साथ समाजवादी पार्टी भी फैसले से नाखुश दिखाई दिए हैं। लखीमपुर खीरी जिले के समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को शहर स्थित कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम डीएम को ज्ञापन सौंपा है। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने भारत बंद का भी समर्थन किया है।