लखीमपुर: हाथीपुर उत्तरी में घर के बाहर खाली पड़े प्लाट में शराब के नशे में धुत दबंगों ने की गाली गलौज, विरोध करने पर की मारपीट
लखीमपुर सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत सदर कोतवाली क्षेत्र के हाथीपुर उत्तरी वसुधा गौड के घर के सामने खाली प्लाट पड़ा हुआ है। बीती देर रात आधा दर्जन से अधिक दबंग खाली पड़े प्लाट में शराब पी रहे थे और गाली गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर उक्त दबंगों ने शराब के नशे में धुत होकर महिलाओं से मारपीट की है। पीड़ित महिलाओं ने आज एसपी से गुहार लगाई है।