सात निश्चय-3 अंतर्गत "सबका सम्मान–जीवन आसान"(Ease of Living) पहल के तहत आज दिनांक 07.08.2026 को जिला पदाधिकारी श्री दीपक कुमार मिश्रा ने समाहरणालय, रोहतास स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार आयोजित कर जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। इस दौरान कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए। सभी प्राप्त आवेदन पत्रों को जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को शीघ्र निष्पादन करने हेतु निदेशित किया गया। उन्होंने कहा कि आमजनों की समस्याओं का त्वरित समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। प्राप्त शिकायतों के निष्पादन में किसी प्रकार की लापरवाही न हो तथा संबंधित पदाधिकारी मामलों का लगातार अनुश्रवण करते हुए निर्धारित समय-सीमा में कार्रवाई सुनिश्चित करें।
#IPRD
#PublicService
#SaatNishchay3
#BiharGovernment
#GoodGovernance
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Aug 7, 2026