कौंच: लखनऊ में वकीलों के चेम्बर तोड़ने और लाठीचार्ज के विरोध में बार एशोसिएशन ने किया प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Konch, Jalaun | May 20, 2026 कोंच में बार एसोसिएशन ने लखनऊ में अधिवक्ताओं के चैंबर तोड़े जाने के दौरान हुए लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार दोपहर 3 बजे प्रदर्शन किया, बार संघ अध्यक्ष और महामंत्री के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने बुधवार को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम हेमंत पटेल को सौंपा, अधिवक्ताओं ने घटना की निंदा करते हुए दोषीकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है।