स्लीमनाबाद: सतर्क रहें, सुरक्षित रहें: सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत सलीमनाबाद में पुलिस का व्यापक साइबर जागरूकता अभियान
कटनी जिले के सलीमनाबाद थाना क्षेत्र में 'सेफ क्लिक 2.0' अभियान के तहत पुलिस द्वारा व्यापक साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया इस अभियान के अंतर्गत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में बैंक, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, स्कूल, कॉलेज, धार्मिक स्थलों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूक किया गया।