उदवंत नगर: भगवतीपुर गांव में फरार शराब कारोबारी के घर पर चला कुर्की का हथौड़ा, पुलिस ने दरवाजा, चौखट, बर्तन और चौकी किया जब्त
भोजपुर जिले में शराबबंदी कानून के तहत फरार चल रहे एक आरोपी के खिलाफ पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की। रविवार की शाम उदवंतनगर थाना पुलिस की टीम ने संदेश थाना कांड संख्या 20/13 के आरोपी धनंजय यादव उर्फ धनंजय सिंह के घर पहुंचकर न्यायालय के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई की।जानकारी के अनुसार आरोपी धनंजय यादव उर्फ धनंजय सिंह, पिता रामायण यादव उर्फ रामपुकार सिंह