नवादा: चेन्नई से घर लौटते युवक बनारस स्टेशन पर उतरते ही लापता, वाराणसी पहुंचने के बाद मोबाइल हुआ बंद
Nawada, Nawada | Apr 11, 2026 नवादा जिले के पकरीबरावाम क्षेत्र अंतर्गत डुमरामा गांव के एक युवक का चेन्नई से घर लौटते समय रहस्यमयी तरीके से लापता हो जाना पूरे परिवार को चिंता में डाल दिया है। लापता युवक की पहचान अजय राम का लगभग 35 वर्षीय पुत्र गणेश राम के रूप में की गई है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि गणेश राम चेन्नई से अपने गांव डुमरामा वापस आ रहा था।