*थाना मनियर जनपद बलिया पर पंजीकृत मु0अ0सं0 102/25 धारा 64(1)/352/351(2) बीएनएस व 67 आईटी एक्ट व 3/4 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त के घर माननीय न्यायालय के आदेश के क्रम में धारा 84 BNSS के तहत उद्घोषणा (ढोल बजाकर मुनादी) की कार्यवाही की गई।*
*श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री ओमवीर सिंह* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय उत्तरी श्री दिनेश कुमार शुक्ल के निकट पर्यवेक्षण में व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी बांसडीह श्री जयशंकर मिश्र एवं थानाध्यक्ष मनियर अजय कुमार त्रिपाठी के कुशल नेतृत्व में मनियर पुलिस टीम द्वारा की गई कार्यवाही ।
उल्लेखनीय है कि आज दिनांक 06.09.2026 को उ0नि0 वंशराज सिंह मय हमराह के साथ क्षेत्र में रवाना होकर थाना मनियर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 102/25 धारा 64(1)/352/351(2) बीएनएस व 67 आईटी एक्ट व 3/4 पाक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त अजय कुमार उपाध्याय पुत्र अभय नरायण उपाध्याय निवासी मनियर उत्तर टोला थाना मनियर जनपद बलिया के विरुद्ध माननीय न्यायालय श्रीमान ASJ 8/पाक्सो एक्ट जनपद बलिया के न्यायालय से निर्गत 84 बी0एन0एस0एस0 की उद्घोषणा के आदेश के क्रम में माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत 84 बी0एन0एस0एस0 के आदेश की नोटिस समक्ष गवाहान अभियुक्त के घर ग्राम मनियर उत्तर टोला तथा थाना क्षेत्र के अन्य सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा की गई तथा डुगडुगी पिटवा कर उद्घोषणा (ढोल बजाकर मुनादी) करायी गयी तथा आम जनमानस को उक्त आदेश निर्देश से अवगत कराया गया ।
*संबंधित अभियोग*
1. मु0अ0सं0 102/25 धारा 64(1)/352/351(2) बीएनएस व 67 आईटी एक्ट व 3/4 पाक्सो एक्ट थाना मनियर जनपद बलिया ।
*संबंधित अभियुक्त का नाम व पता*
1. अजय कुमार उपाध्याय पुत्र अभय नरायण उपाध्याय निवासी मनियर उत्तर टोला थाना मनियर जनपद बलिया
*कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम*
1. उ0नि0 वंशराज सिंह थाना मनियर जनपद बलिया
2. हे0का0 श्यामदुलार यादव थाना मनियर जनपद बलिया
3. का0 दीपक थाना मनियर जनपद बलिया
4. का0 रविप्रताप मौर्य थाना मनियर जनपद बलिया
5. का0 जयशिव चौधरी थाना मनियर जनपद बलिया
6. म0का0 शालनी थाना मनियर जनपद बलिया
7. चालक का0 आकाश यादव थाना मनियर जनपद बलिया
*सोशल मीडिया सेल*
*बलिया पुलिस*
Ballia, Ballia | Sep 6, 2026