पाटन: ग्राम कैमोरी के पास बारातियों से भारी लोडिंग वाहन पलटी ,26 घायल 2 की हालत गंभीर जबलपुर किया गया रेफर
Patan, Jabalpur | Jun 24, 2026 कटंगी थाना प्रभारी पूजा उपाध्याय ने बुधवार दोपहर 2 बजे बताया कि तेंदूखेड़ा से बारातियों से भरा एक वाहन वापस लौटते समय ग्राम कैमोरी के पास पहुंचा तभी अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें करीब 26 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को कटंगी अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया। दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें जबलपुर रेफर किया गया। कटंगी पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।