बोध गया: मगध विश्वविद्यालय परिसर में 5 से 20 मार्च तक अग्निवीर सेना भर्ती, जिला प्रशासन ने शुरू की तैयारी
Bodh Gaya, Gaya | Feb 25, 2026 बोधगया के मगध विश्वविद्यालय परिसर में आगामी 5 मार्च से 20 मार्च 2026 तक अग्निवीर सेना भर्ती का आयोजन किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण भर्ती प्रक्रिया को लेकर जिला प्रशासन और सेना अधिकारियों द्वारा व्यापक और भव्य तैयारियाँ की जा रही हैं, ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।