घाटमपुर सर्किल में होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है।एसीपी कृष्णकांत यादव ने सोमवार शाम 5:00 बजे सर्किल के छ थानों में दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ व्यापक रिहर्सल करा कर पुलिस बल की तैयारियों का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने रेउना में खुद टियर गैस गन चलाई और पुलिसकर्मियों से भी चलवाई।