गोरखपुर: 13 फरवरी को आबकारी विभाग द्वारा देशी शराब और विदेशी मदिरा के लिए निकल जाएगी लॉटरी आबकारी उपायुक्त गोरखपुर ने दी जानकारी
आबकारी विभाग गोरखपुर द्वारा वर्ष 2024 25 के लिए व्यवस्थापन का कार्य चल रहा है, उसी के दृष्टिगत पहले चरण में गोरखपुर जिले में देसी शराब, विदेशी मदिरा, मॉडल शॉप, बियर शॉप और भांग की कुल मिलाकर के 589 दुकानें हैं। जिसमें की नवीनीकरण और प्रथम चरण की लॉटरी के माध्यम से 558 दुकान व्यवस्थित की जा चुकी है। बची 31 दुकानों के लिए 13 फरवरी को लॉटरी निकाली जाएगी।