गोरखपुर: शाहपुर थानाक्षेत्र के गोड़धोय्या नाले के पास मिले ऑटो चालक की हुए थी हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा
कैंपियरगंज के रहने वाले ऑटो रिक्शा चालक पिंटू पासवान की लाश शाहपुर थाना क्षेत्र के गोड़धोय्या नाले के पास मिली थी। परिवार के लोगों ने हत्या की आशंका जताई थी। मामला हत्या और आत्महत्या के बीच फंसा हुआ था। आप पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस बात का खुलासा हो गया है कि पिंटू कहीं गला दबाकर हत्या करने के बाद लाश को फंदे से लटका दिया गया था।