उचकागांव: मीरगंज नगर परिषद के लक्ष्मी नगर मोहल्ले में सड़क पर जमा पानी के बीच जाता बाइक सवार
गोपालगंज जिले के मीरगंज नगर परिषद अंतर्गत लक्ष्मी नगर मोहल्ले में मॉनसून की शुरुआती और हल्की बारिश के बाद ही भारी जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई है. इससे स्थानीय निवासियों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. सड़कों पर जलभराव और नालियों के उफनाने से पूरा इलाका नारकीय स्थिति में तब्दील हो गया है.