गुना कलेक्टर ने 1 जनवरी को कलेक्ट्रेट में खाद्य और नापतोल विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक ली। खाद्य विभाग द्वारा जिले में शासकीय राशन दुकानों का विस्तार, पात्रता पर्ची, दुकानों की संख्या, विकास खंडों में वितरण व्यवस्था, उज्ज्वला 3.0 योजना की समीक्षा की। नापतोल विभाग को फील्ड निरीक्षण करने, गड़बड़ी पर सख्त कार्यवाही करने और कहा, फील्ड में सक्रियता देखनी चाहिए।