कांके: बाजारटांड़ की शाहिना सुल्ताना प्रेमी संग फरार, मामला दर्ज
Kanke, Ranchi | Apr 2, 2026 कांके थाना क्षेत्र स्थित बाजारटांड़ की रहने वाली शाहिना सुल्ताना प्रेमी के साथ फरार हो गई है। इस संबंध में मामला दर्ज कराया गया है। बुधवार दोपहर करीब तीन बजे मिली जानकारी के अनुसार प्रेमी अयान अहमद की मां नसीमा खातून ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि शाहिना सुल्ताना लंबे समय से उनके बेटे को प्रेम जाल में फंसा रही थी।