बहराइच: कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे राष्ट्रधारक दल के पदाधिकारियों ने सौंपा ज्ञापन, पेट्रोल पंप के समय सारणी में बदलाव की की मांग
बहराइच। जनपद में पेट्रोल पंपों के रात्रि 9 बजे से सुबह 7 बजे तक पूर्ण रूप से बंद रहने से आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में अकस्मात जरूरत, मेडिकल इमरजेंसी या अन्य आपात स्थिति में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसको लेकर समय सारणी में बदलाव की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौपा गया।