कासगंज: महिला सवारी से छेड़छाड़ के मामले में सदर कोतवाली पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक को किया गिरफ्तार
बीते दिनों सदर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला को ऑटो में बैठकर उसके साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया था। जिस मामले में वांछित चल रहे हैं ऑटो चालक को सदर कोतवाली पुलिस ने गंदा नाला के समीप से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्त में आए आरोपी का नाम गोविंद वाल्मीकि पुत्र राम बक्स है। आरोपी एटा जिले के गांव अमोखपुर भटान का रहने वाला है।