कालपी: लंगरपुर मौजा में खेत बना जंग का मैदान, दबंगई में युवक पर ईंट-पत्थरों से हमला, जान बचाकर भागा पीड़ित
Kalpi, Jalaun | Apr 8, 2026 कालपी में दिनदहाड़े दबंगई का मामला सामने आया है, बुधवार की दोपहर 1 बजे लंगरपुर मौजा में नानी के खेत पर मेड ठीक कर रहे युवक पर दबंग ने कथित तौर पर हमला कर दिया। आरोप है कि खेत से हटने से इनकार करने पर आरोपी ने युवक पर ईंट-पत्थरों से हमला किया, जिससे युवक जान बचाकर मौके से भाग गया, घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और कानून-व्यवस्था पर सवाल उठ रहे है।