सिंघवारा: वाजितपुर थाने का वार्षिक निरीक्षण, एसएसपी ने दिए सख्त निर्देश, लंबित मामलों के निपटारे का आदेश
दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा गुरुवार को वाजितपुर थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना में संधारित विभिन्न पंजी जैसे दागी पंजी, अपराध पंजी, जेल से छूटे अपराधियों की पंजी, केस डिस्पोजल, दैनिकी पंजी, ओडी पंजी, गुंडा पंजी, अनुसंधान पंजी, हाजत पंजी, गिरफ्तारी पंजी एवं पीसी रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों की गहन जांच की गई।