सिंहस्थ 2028: संभागायुक्त और कलेक्टर ने किया मार्ग चौड़ीकरण कार्यों का निरीक्षण 🚧🛣️
आगामी सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर शहर में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार तेजी से किया जा रहा है। इसी कड़ी में संभागायुक्त आशीष सिंह और कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने कवेलू कारखाना से शांति नगर और न्यू इंदिरा नगर होते हुए केटीएस शोरूम तक निर्माणाधीन मार्ग चौड़ीकरण कार्य का पैदल भ्रमण कर जायजा लिया। अधिकारियों ने कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने और उसे तय समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश ठेकेदारों को दिए। निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों की मांग पर संभागायुक्त ने क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति के लिए तत्काल टैंकर की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए।
#Simhastha2028 #UjjainDevelopment #UjjainNews #SmartCityUjjain
Ujjain Urban, Ujjain | Jun 19, 2026