गया टाउन सीडी ब्लॉक: जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने डीईओ कार्यालय में 180 शिक्षकों के आवेदनों पर की सुनवाई
गयाजी शिक्षकों की समस्या के समाधान के लिए ज़िला शिक्षा कार्यालय में आज मंगलवार को ज़िलाधिकारी शशांक शुभंकर द्वारा सुनवाई की गई। इस दौरान जिलाधिकारी के समक्ष लगभग 180 की संख्या में विभिन्न शिक्षकों के अलग-अलग विभिन्न समस्याओं को लिखित रूप में जमा किये गए। इसकी जानकारी आज दिनांक 13 जनवरी मंगलवार की शाम 5 बजे जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने दी है।