गया टाउन सीडी ब्लॉक: गयाजी: जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने डीईओ कार्यालय में लिपिक अंगिरा को जनता दरबार में तत्काल किया सस्पेंड
गयाजी जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने आज मंगलवार को डीईओ कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान लिपिक अंगिरा को सस्पेंड करने का निर्देश दिया।साथ हीं स्थापना पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।बता दें कि यह कार्रवाई कार्य में अनियमितता और लापरवाही के आरोप को लेकर लगे हैं। इसकी जानकारी आज दिनांक 13 जनवरी मंगलवार की दोपहर 2 बजे जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने दी है।