कांके: रांची के अरगोड़ा स्थित कटहल मोड के पास अपराधियों ने ज्वेलरी दुकान लूटने का किया प्रयास, जांच में जुटी पुलिस
Kanke, Ranchi | Feb 14, 2024 रांची के अरगोड़ा स्थित कटहल मोड के पास ज्वेलरी दुकान में अपराधियों द्वारा लूट का प्रयास किया गया। हालांकि दुकानदार ने दिलेरी दिखाते हुए लूट को विफल कर दिया। इस दौरान ज्वेलरी दुकान लूटने आए अपराधियों ने अपना पिस्टल दूकान में ही छोड़ कर भाग गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। वहीं घटना दूकान में लगे CCTV में कैद हो गई है।