बाराहाट: मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र मोहनपुर में तिथि भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता पर ज़ोर
Barahat, Banka | Apr 18, 2026 ‘पोषण पखवाड़ा’ के तहत शनिवार को मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र मोहनपुर में ‘तिथि भोज’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य के साथ कुपोषण के खिलाफ जनजागरूकता फैलाना था। आयोजन आईसीडीएस बाराहाट के पदाधिकारियों एवं सुपरवाइजर की देखरेख में संपन्न हुआ।