लंभुआ: खोरेपुर दरपापुर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन
भदैया विकासखंड के खोरेपुर दरपापुर गांव में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सोमवार रात पूरी हुई। कथा व्यास ब्रह्मदेव पांडेय राहुल जी महाराज ने कृष्ण-सुदामा मित्रता का प्रसंग सुनाकर वाणी की मर्यादा का संदेश दिया। हजारों श्रद्धालु कथा में सम्मिलित हुए।