मढ़ौरा: चैनपुर: शव बरामदगी मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की
Marhaura, Saran | May 18, 2026 थानाक्षेत्र के चैनपुर में व्यक्ति की बरामद शव मामले में पुलिस ने परिजनो से प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरु कर दिया है। सोमवार की दोपहर दो बजे पुलिस ने बताया कि मृतक गुड्डु साह के शव को उसके पिता साधु साह के हवाले पोस्टमार्टम के बाद किया गया और प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरु कर दी गयी है।