अंबिकापुर: सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो की बहन के समर्थन में उतरा मितानिन संघ
आज दिनांक 3 जून 2026 दिन बुधवार को दोपहर 1:00 सीतापुर क्षेत्र में मितानिन के रूप में कार्यरत विधायक रामकुमार टोप्पो की बहन सीमा धनकी के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले में मितानिन संघ ने कड़ा विरोध जताया है।मामले को लेकर सीतापुर क्षेत्र की सैकड़ों मितानिनें अंबिकापुर पहुंचीं और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।