बाढ़: बाढ़ के कोंदी स्टैंड गोलीबारी कांड के आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार एसडीपीओ ने किया खुलासा
Barh, Patna | Jul 4, 2026 बाढ़ कोंदी स्टैंड गोलीकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एक सप्ताह पहले हुई फायरिंग की घटना में नामजद दो आरोपियों को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया गया है। वहीं तोड़फोड़ के एक अन्य मामले में प्रहलाद यादव भी गिरफ्तार हुआ है। एसडीपीओ बाढ़-1 रामकृष्ण ने शनिवार को लगभग साढ़े 3 बजे प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।