जांजगीर: जिले में 17 अगस्त तक चलेगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान, तिरंगा यात्रा से लेकर तिरंगा मेले तक होंगे आयोजन
आज शनिवार की शाम 4 बजे मिली जानकारी अनुसार आजादी के पर्व को लेकर जांजगीर-चांपा जिले में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत हो गई है। 7 से 17 अगस्त तक जिलेभर में तिरंगा यात्रा, ध्वजारोहण, वंदे मातरम् का सामूहिक गायन, तिरंगा सेल्फी और तिरंगा मेले समेत कई देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अभियान में बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील।