सिरोही: जयपुर में स्टेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सिरोही के खिलाड़ियों ने जीते 6 पदक
Sirohi, Sirohi | May 18, 2026 जयपुर। 15-17 मई 2026 तक आयोजित 5वीं सब जूनियर, सीनियर और पहली यूथ स्टेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सिरोही के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इंडिया ताइक्वांडो के तत्वावधान में हुई स्पर्धा में 500 खिलाड़ी शामिल हुए। सिरोही से 7 खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर 1 स्वर्ण, 4 रजत व 1 कांस्य पदक जीते।