हुज़ूर: भोपाल की जहांगीराबाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है।
Huzur, Bhopal | Apr 18, 2024 भोपाल की जहांगीराबाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 300 क्वार्टर अवैध शराब जब्त की गई है। मामले में पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को बोगदा पुल के पास पुराना आजाद नगर में एक व्यक्ति के पास अवैध शराब रखे होने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की।