जल जीवन मिशन के कार्यों में लाएं गति, हर घर तक पहुंचे स्वच्छ पेयजल : सीईओ जिला पंचायत
जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश ।
कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशन में आज जिला पंचायत सीईओ सुश्री प्रेमलता पद्माकर द्वारा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन (डीडब्ल्यूएसएम) की बैठक आयोजित कर जल जीवन मिशन अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।
#bemetara