पचरुखी: गमहरिया के पास चोरी की बाइक के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
पचरुखी पुलिस ने शुक्रवार की सुबह ग्यारह बजे चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक सारण जिले के एकमा गिरी कॉलोनी निवासी जितेंद्र प्रसाद है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गमरिया बाजार के समीप वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान चोरी की बाइक के साथ युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।