पचरुखी: पचरुखी में समारोह आयोजित कर ढाई दर्जन युवाओं को किया गया सम्मानित
पचरुखी भवानी मोड़ पर शिक्षक विकास कुमार गिरी के नेतृत्व में एक समारोह का आयोजन कर क्षेत्र के ऐसे ढाई दर्जन युवाओं को सम्मानित किया गया, जो शिक्षा विभाग, बिहार पुलिस, दिल्ली पुलिस और आर्मी आदि में चयनित हुए हैं। उक्त सम्मान समारोह में युवाओं को पुष्प माला पहनाया गया और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।