पचरुखी: चांदपुर मंदिर में स्थापित होने वाली मूर्तियों का कराया गया नगर भ्रमण
चांदपुर गांव में चल रहे प्रतिष्ठात्मक महायज्ञ के सातवें दिन श्री मारुति नंदन की मूर्ति के साथ अन्य मूर्तियों का नगर भ्रमण कराया गया। हाथी घोड़े और बैंड बाजे के साथ विशेष वाहन पर मूर्तियां गुरुवार की दोपहर दो बजे महायज्ञ स्थल से निकलीं। जो चांदपुर होते हुए ग़महरिया गांव पहुंची।