Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
image
image
image
image
image

◆◆ *माननीय मुख्यमंत्री द्वारा मई माह के सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि का डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरण* छपरा, 10 जून 2026 ◆ बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत माह मई 2026 की पेंशन राशि का लाभार्थियों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से हस्तांतरण माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी द्वारा दिनांक 10 जून 2026 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। ◆ इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सभी जिला मुख्यालय में किया गया। छपरा जिला मुख्यालय में आयोजित लाइव कार्यक्रम में जिलाधिकारी सारण श्री वैभव श्रीवास्तव, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग राहुल कुमार, डीपीओ आईसीडीएस श्रीमती किरण कुमारी सहित अन्य पदाधिकारी तथा दर्जनों की संख्या में विभिन्न पेंशन योजनाओं के लाभार्थी उपस्थित रहे। ◆ इस अवसर पर राज्यभर के 94,29,698 लाभार्थियों के बैंक खातों में लगभग ₹1096 करोड़ की पेंशन राशि अंतरित की गई। ◆ सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं का उद्देश्य वृद्धजनों, विधवाओं, दिव्यांगजनों एवं अन्य पात्र लाभार्थियों को आर्थिक संबल प्रदान करना है। ◆ सारण जिले में विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत कुल 3,52,637 लाभार्थियों के खातों में ₹41,92,92,200 (41 करोड़ 92 लाख 92 हजार 200 रुपये) की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई। ◆ सारण जिले में योजना-वार लाभार्थियों का विवरण: ● मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना:- 1,86,342 ● इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना:- 77,059 ●लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना:- 34,962 ● इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना:- 12,887 ● बिहार निःशक्तता पेंशन योजना:- 36,325 ● इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन योजना:- 5,062 ◆ सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को नियमित रूप से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। डीबीटी प्रणाली के माध्यम से प्रत्येक माह की 10 तारीख को राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजे जाने से प्रक्रिया अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनी है। ◆ जिला प्रशासन ने सभी लाभार्थियों से अपने बैंक खातों एवं आधार संबंधी विवरण अद्यतन रखने की अपील की है, ताकि पेंशन राशि के हस्तांतरण में किसी प्रकार की असुविधा न हो। #socialsecuritypension #DBT #CMBihar #beneficiaries #saran #chapra Social Welfare Department, Government of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar

11 views | Saharsa, Bihar | Jun 10, 2026

MORE NEWS