कायमगंज: नवाबगंज में बिजली आपूर्ति हुई बाधित, 33 केवी मुख्य लाइन में फॉल्ट, मरम्मत कर जारी, लोगों को हो रही परेशानी
नवाबगंज नगर और आसपास के क्षेत्रो में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। विद्युत उपकेंद्र की मुख्य 33 केवी लाइन में अचानक फाल्ट आने से यह समस्या उत्पन्न हुई है। विद्युत विभाग की टीम ने लाइन को चालू करने का प्रयास किया। लेकिन बार-बार फाल्ट आने के कारण इसे ब्रेकडाउन घोषित करना पड़ा। इसके बाद SSO गजेंद्र सिंह ने जेई दीपक राम को इसकी सूचना दी है। 33000 लाइन का झंपर टूटा।