अरनोद: ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-2: सालमगढ़ थाना पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 8 साल से फरार दो ईनामी आरोपियों को किया गिरफ्तार
उदयपुर रेंज में चलाए जा रहे “ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-2” के तहत सालमगढ़ थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस बल पर हमला और तोड़फोड़ के मामले में पिछले करीब 8 वर्षों से फरार चल रहे दो ईनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों पर 5-5 हजार रुपए का इनाम घोषित था। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह एवं पु