छठ महापर्व के दूसरे दिन को खरना के नाम से जाना जाता है। लोक आस्था के इस महापर्व में खरना का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है।
खरना के दिन सुबह से ही छठ व्रती पूरी श्रद्धा और नियम-निष्ठा के साथ पूजा की तैयारियों में जुट जाते हैं।
खरना के दिन व्रती पूरे दिन निर्जला उपवास रखते हैं और संध्या के समय भगवान सूर्य एवं छठी मैया की पूजा-अर्चना करते हैं।
इस पावन अवसर पर घरों में मिट्टी के चूल्हे पर आम की लकड़ी से प्रसाद तैयार किया जाता है। जिसमें गुड़ की खीर, रोटी और केला का विशेष महत्व होता है।
पूजा के बाद व्रती भगवान सूर्य को भोग अर्पित कर प्रसाद ग्रहण करते हैं और इसी के साथ 36 घंटे के निर्जला व्रत का संकल्प शुरू होता है।
दिनभर के उपवास के बाद शाम के समय व्रती भगवान सूर्य और छठी मैया की पूजा-अर्चना करते हैं।
पूजा के बाद सबसे पहले भगवान को खरना का प्रसाद अर्पित किया जात
बिहार के बांका जिले में भी खरना को लेकर छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। घर-घर में छठी मैया के गीत गूंज रहे हैं और पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा है।
खरना केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि यह त्याग, तपस्या, पवित्रता और आत्मसंयम का प्रतीक
यह पर्व हमें शुद्धता, संयम, समर्पण और प्रकृति के प्रति आस्था का संदेश देता है।
जय छठी मैया! जय सूर्य देव
@samratchoudharybjp
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Banka, Bihar | Nov 14, 2026