मंझनपुर: मंझनपुर कोतवाली के एसपी ने किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण और सख्त अनुशासन के दिए निर्देश
कौशाम्बी जनपद के पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने मंझनपुर कोतवाली का आकस्मिक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था की हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय अभिलेख, मालखाना, हवालात, शस्त्रागार और बैरक का बारीकी से जायजा लिया तथा साफ-सफाई की स्थिति का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण पर विशेष जोर दिया है।