उचकागांव: मीरगंज थाने में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न, भाईचारे की अपील की गई
मीरगंज। आगामी त्योहार बकरीद (ईद-उल-अजहा) को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को मीरगंज थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता नवपदस्थापित थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी नीरव कुमार पाल ने की। बैठक में मुख्य रूप से नगर परिषद के उपाध्यक्ष धनंजय यादव सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और विभिन्न समुदाय