#गुना - नेशनल हाईवे पर बने अतिक्रमण को लेकर प्रशासन की बड़ी एवं सख्त कार्यवाही
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन और अनुविभागीय अधिकारी श्री अमित कुमार सोनी के मार्गदर्शन में माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश दिनांक 13 अप्रैल 2026 के अनुपालन में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार के अधीन भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के राष्ट्रीय राजमार्गों से अतिक्रमण हटाए जाने निर्देश दिये गये थे।
इसी क्रम में अनुभाग चांचौड़ा से गुज़र रहे राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने अतिक्रमण जिसमें छोटी बड़ी दुकानें एवं पक्के व कच्चे निर्माण मिलाकर कुल 32 को हटा कर कुल 5 किलोमीटर तक का अतिक्रमण हटाया गया है। साथ ही नेशनल हाईवे पर बने 12 अवैध कट हटाए गये है। पूर्व में भी 42 अवैध कट हटाने की कार्यवाही की जा चुकी है। पूर्व में अतिक्रमण के स्थान चिन्हित किया जाकर चुनाव मार्किंग करवाई गई समय-समय पर अतिक्रमणकर्ताओं को नोटिस प्रदान किए गए एवं अनाउंसमेंट करवाई गई। आमजन की सुरक्षा, सड़क सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए अतिक्रमण मुहिम आगे भी जारी रहेगी।
कार्यवाही के दौरान कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील चांचौड़ा सुश्री रेणु कांसलीवाल, बीनागंज चौकी प्रभारी श्री नीरज लोधी, नेशनल हाईवे असिस्टेंट मैनेजर श्री पार्थ जाट एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
#Guna CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner SP Guna MP
Guna, Madhya Pradesh | Oct 29, 2026