आगर: रक्षक मित्र मंडल द्वारा निकाली गई कावड़ यात्रा, उज्जैन शिप्रा नदी से जल लाकर बैजनाथ महादेव बाबा को चढ़ाया
रक्षक मित्र मंडल आगर द्वारा एक कावड़ यात्रा उज्जैन से प्रारंभ की और उज्जैन शिप्रा नदी से जल लेकर बैजनाथ महादेव मंदिर पहुंचे जहां बाबा बैजनाथ को जल चढ़ाया गया। कावड़ यात्रा में बड़ी संख्या में शहर के युवा शामिल हुए जो डीजे की धुन पर नाचते झूमते नजर आए। इस दौरान रक्षक मित्र मंडल के विवेक अजमेरा सहित बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।