आगर: पुल- पुलिया व रपटो पर बारिश का पानी रहने पर वाहनों का आवागमन न हो, लापरवाही करने वाले वाहन चालक का लाइसेंस निरस्त करें।
आगर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने कहा कि जिले में निरंतर हो रही बारिश को दृष्टिगत रखते हुए सभी संबंधित अधिकारी सतर्क रहे। बारिश के दौरान जिले के पुल पुलिया एवं रपटो पर पानी रहने के दौरान वाहनों का आवागमन बंद किया जाए,इसके लिए कोटवार व अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगाए,बंद करने के बाद भी वाहनों का आवागमन करने पर संबंधित वाहन चालक का लाइसेंस निरस्त करें।