आगर: प्रसिद्ध बाबा बैजनाथ मंदिर में दर्शनार्थियों की लगी भीड़, दिन भर चलता रहा दर्शन करने का सिलसिला
सावन सोमवार को आगर के प्रसिद्ध बाबा बैजनाथ मंदिर में सुबह से ही दर्शनार्थियों का दर्शन करने का सिलसिला चलता रहा और दूर-दराज से आए लोगों ने दर्शन लाभ लिए जिसके बाद ग्रामीण क्षेत्र से आई महिलाओं द्वारा महादेव को जल चढ़ाया गया देर शाम को मंदिर समिति के लोगों ने बाबा का आकर्षक श्रृंगार किया। साथ ही विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान हुए।