आगर: कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा के पत्रों को लेकर समीक्षा बैठक हुई आयोजित, कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश
सभी तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार अपने-अपने क्षेत्र में गोचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाए, यह निर्देश कलेक्टर राघवेंद्र सिंह सोमवार को समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक के दौरान दिए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत हरसिमरनप्रीत कौर, एडीएम आर पी वर्मा, एसडीएम आगर किरण बरवडे, एस डी एम सुसनेर मिलिन्द ढोके सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।